दन्तेवाड़ा

रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
23-Jul-2024 10:02 PM
रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 23 जुलाई। प्रदेश सरकार द्वारा राम भक्त श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के दर्शन कराये जा रहे हंै। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को दंतेवाड़ा से दुर्ग स्टेशन तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी रामलला दर्शन हिमाचल साहू ने बताया कि तीर्थ यात्रियों के लिए बस में सभी प्रकार की छोटी-मोटी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई है। ताकि तीर्थ यात्रियों को सामान्य शारीरिक व्याधियां की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत उपचार किया जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने तीर्थ यात्रियों को सलाह दी कि मौसम को देखते हुए वे अन्य बस स्टापेज पर अनावश्यक न भटके। साथ ही अपने सह यात्रियों से भी मेलजोल अवश्य बढ़ाये।

 उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी कि इसके पूर्व रामलला दर्शन हेतु 27 तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजा जा चुका है और अब दूसरे दौर हेतु 28 तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजा गया है। सभी तीर्थ यात्रियों को विशेष सुविधा के तहत ट्रेन में भी नि:शुल्क भोजन, स्वल्पाहार की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।   रवानगी से पूर्व तीर्थयात्रियों ने रामलला दर्शन योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए एक प्रशंसित योजना है। इस योजना के तहत लोग आसानी  से नि:शुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन हेतु एक अनूठा अवसर प्रदान किया है। इस यात्रा से श्रद्धालु अपने आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध बना सकते हैं।

रामलला दर्शन योजना न केवल लोगों की धार्मिक आस्था को मजबूत करेगी बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण को समृद्ध बनायेगी। कुल मिलकर रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन ने धार्मिक और सांस्कृतिक उन्नयन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार की इस धार्मिक संवेदनशील पहल से तीर्थ यात्रियों में हर्ष व्याप्त है। इस योजना ने न केवल लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, बल्कि उन्हें एक नई आशा और विश्वास भी प्रदान किया है। इस अवसर पर उप संचालक संतोष कुमार टोप्पो प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news