महासमुन्द

बिरकोनी स्कूल में रासेयो ने मनाया कारगिल विजय दिवस
28-Jul-2024 3:03 PM
बिरकोनी स्कूल में रासेयो ने मनाया कारगिल विजय दिवस

महासमुंद,28 जुलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में 26 जुलाई को प्राचार्य करण सिंह सोरी के मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण मानिकपुरी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य  करण सिंह सोरी एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के की प्रतिमा में  माल्यार्पण कर बच्चों को कारगिल युद्ध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गइ। इन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस हमारे सैनिकों द्वारा किए  गए बलिदानों उनकी वीरता और देशभक्ति का सम्मान करने का दिन है। इसके पश्चात बच्चों के द्वारा अच्छे नागरिक बनते हुए समाज व देश सेवा  के लिए संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता लक्ष्मण मानिकपुरी व आभार प्रदर्शन सी आर अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य करण सिंह सोरी, वीपी गोस्वामी, के एल साहू,  निर्मला कुजूर,सी आर अग्रवाल, लताराजन, रंजीता दुबे, गीता दासरवार, तारामती साहू, ऋचा पांडे, राम प्रसाद मोहंती, सुरेश कुमार गुप्ता,सौरभ साहू, मुकेश कुमार ध्रुव, प्रज्ञा मैत्री, उषा साहू, महेश, ढालू साहू एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news