महासमुन्द

धान का अवैध भंडारण, 2 गिरफ्तार
28-Dec-2020 3:14 PM
धान का अवैध भंडारण, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 28 दिसम्बर।
रविवार को राजस्व व खाद्य विभाग की टीम ने धान के अवैध भंडारण व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 87 बोरा धान 34.8 क्विंटलद्ध जब्त किया। वहीं मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप भी जब्त किया गया है।

 जानकारी अनुसार तहसील महासमुन्द के अंतर्गत ग्राम बरेकेल कला निवासी खेमराज निषाद से 25 बोरी धान जब्त किया गया। इसी प्रकार तहसील बसना से 62 बोरी धान का अंतर्जिला परिवहन में लगी हुई एक पिकअप को भी जब्त किया गया। बता दें कि जिले में धान खरीदी 1 दिसम्बर से जारी है। अब तक जिले में कुल 148 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिनमें 8005 बोरा धान  3202 क्विंटल धान जब्त किया गया है। वहीं अवैध परिवहन में लगे हुए 10 वाहन भी जब्त किए गए हैं। जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news