महासमुन्द

10 मामलों में 128 क्विंटल धान जब्त
29-Dec-2020 4:36 PM
10 मामलों में 128 क्विंटल  धान जब्त

महासमुन्द, 29 दिसम्बर। राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 10 मामलों में 320 बोरा धान अर्थात् 128 क्विंटल धान जब्त किए हैं। 

जानकारी के अनुसार इनमें महासमुन्द तहसील के ग्राम रायतुम निवासी संजय अग्रवाल से 25 बोरी धान, ग्राम तुमगांव निवासी गोकुल साहू से 30 बोरी धान, ग्राम पासिद निवासी टिकेश्वर निषाद से 50 बोरी एवं ईशु कुमार से 30 बोरी धान, ग्राम जलकी निवासी मोती निषाद से 25 बोरी धान, ग्राम छपोराडीह निवासी राजेन्द्र सेन से 25 बोरी धान, ग्राम मरौद निवासी दक्ष कुमार यादव से 30 बोरी धान एवं ग्राम सिरपुर निवासी कमल किशोर टावरी से 25 बोरी धान जब्त किया गया है। 

इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम भुरकोनी निवासी राधेश्याम अग्रवाल से 30 बोरी धान एवं सरायपाली तहसील के ग्राम प्रेतेनडीह निवासी प्रशांत बारिक से 50 बोरी धान जब्त कर आवश्यक कार्यवाही किया गया। अब तक जिले में कुल 158 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिनमें 8325 बोरा धान अर्थात 3330 क्विंटल धान की जब्त की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news