महासमुन्द

भाजपा की प्रदेश प्रभारी 5 को महासमुन्द आएंगी, बैठक आज
02-Jan-2021 6:47 PM
भाजपा की प्रदेश प्रभारी 5 को महासमुन्द आएंगी, बैठक आज

महासमुन्द, 2 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 5 जनवरी को महासमुन्द आएंगी। एक दिवसीय इस दौरा कार्यक्रम की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। इस सम्बंध में शनिवार को भाजपा कार्यालय में एक बैठक भी आयोजित की गई है। बैठक में उनके कार्यक्रम के सम्ंबंध में चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रभारी मंगलवार को महासमुन्द पहुंचेंगी। अभी तक जो कार्यक्रम तय है उसके अनुसार यहां वे जिला पदाधिकारियों से एक-एक कर वन-टू-वन चर्चा करेंगी। साथ ही जिले के मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों की एक बैठक भी भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है, जिसे वे संबोधित करेंगी। इसके बाद वे तुमगांव-सिरपुर मंडल क्षेत्र में जाकर दौरा भी करेंगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी के महासमुन्द दौरे को लेकर जिला भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।  शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। डानकारी के अनुसार भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक से पहले प्रदेश प्रभारी जिला पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगी। 

इस दौरान पदाधिकारियों से उनके काम के बारे में पूछा जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश से मिले कार्यक्रमों को किस तरह से पूरा किया गया, प्रदेश सरकार के खिलाफ  किस तरह आवाज उठाए गए, स्थानीय मुद्दों पर क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
जैसे सवाल भी जिला पदाधिकारियों से पूछे जाएंगे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news