महासमुन्द

3 लोगों से 120 बोरा धान जब्त
05-Jan-2021 4:49 PM
 3 लोगों से 120 बोरा धान जब्त

महासमुन्द, 5 जनवरी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार कल राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 3 प्रकरणों पर 120 बोरा धान अर्थात् 48 क्विंटल धान जप्त किए गए। 

प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम चिरमकेल निवासी श्रीदुबे से 50 बोरी धान,  पिथौरा तहसील के ग्राम तिलंजनपुर निवासी सुदामा पटेल से 40 बोरी धान एवं तहसील सरायपाली के ग्राम परेवापली निवासी बिहारी नायक से 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।

अब तक जिले में कुल 179 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिनमें 9268 बोरा धान अर्थात् 3707.2 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news