महासमुन्द

विवेकानंद जयंती पर सफाई अभियान
13-Jan-2021 5:08 PM
विवेकानंद जयंती पर सफाई अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 13 जनवरी। 
विवेकानंद जयंती पर जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच हुलसी चंद्राकर ने गांव में सफाई अभियान चलाया और सुबह 5 बजकर 11 मिनट से शीतला माता से सफाई कार्य का शुभारंभ करते हुए 8 बजे तक गांव की गलियों की सफाई की। इस काम में उनके साथ   गांव की अन्य महिलाएं भी शामिल हुईं। 

शाम को 5 बजे विवेकानंद संस्थान चौक टेढ़ी पारा में रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सफाई अभियान में मुख्य रूप से पोखन लाल चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मीकांत चंद्राकर, रामसहाय साहू, रामनाथ साहू, संजय चंद्राकर, यज्ञ देवांगन, डॉक्टर झम्मन धीवर, हीरालाल साहू, प्रेमलाल साहू, दुर्गेश साहू, अशोक साहू, प्रीतम साहू, शिव कनाउजे, तेजराम धीवर, संतू साह,ू सावित्री चंद्राकर, ईशा धीवर, हेमा साहू आदि ने हिस्सा लिया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news