महासमुन्द
स्वप्निल सांसद प्रतिनिधि बने
20-Jan-2021 4:33 PM
पिथौरा, 20 जनवरी। भाजपा के युवा नेता स्वप्निल तिवारी को सांसद चुन्नीलाल साहू ने स्थानीय महाविद्यालय में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।श्री तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। नव नियुक्त सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी ने नियुक्ति पर सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, किशान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, महामंत्री आशीष शर्मा का आभार व्यक्त किया है।