महासमुन्द

कांग्रेसियों ने गांधी की पुण्यतिथि मनायी
31-Jan-2021 4:35 PM
 कांग्रेसियों ने गांधी की पुण्यतिथि मनायी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 31 जनवरी। 
कांग्रेस भवन महासमुन्द में महात्मा गांधी का पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुन्द थी। कार्यक्रम को डॉ. रश्मि चंद्राकर के अलावा अनीता रावटे, अरुणा शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलावन बघेल, विजय साव, सोमेश दवे एवं ढेलू निषाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने संबोधित किया। 

कार्यक्रम में महिला शहर अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन कविता तिवारी, संजय शर्मा, छन्नू साहू, राजू साहू, तुलसी साहू, कपिल साहू, राजेश नेताम, गौरव चन्द्राकर,ब्रिजेन हीरा बंजारे, ममता चंद्राकर, कुमारी बाई पार्षद, नसरुद्दीन भाटी, नारायण नामदेव, बसंत चन्द्राकर सहित अनेक लोग शामिल थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news