महासमुन्द
![कौशिल्या भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1612179282.jpg)
महासमुन्द, 1 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कौशिल्या बंसल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं जारी सूची में तीन महिला नेताओं को प्रदेश कार्य समिति और एक महिला नेता को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।जिला संगठन की ओर से कौशिल्या बंसल का नाम तय कर प्रदेश संगठन को भेजा गया था। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी अलग.अलग नाम तय र भेज दिए गए थे। महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति में तीन महिलाओं को मौका दिया गया है। पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और लगातार चार बार की पार्षद मीना वर्मा का नाम शामिल है।इसी तरह जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता चौहान और जनपद अध्यक्ष बागबाहरा स्मिता चंद्राकर को भी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुजाता विश्वनाथन को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है।
महिला मोर्चा की नियुक्ति पर जिला भाजपा की टीम ने हर्ष व्यक्त किया है।