महासमुन्द

संसदीय सचिव ने केंद्रीय बजट को कहा दिशाहीन
02-Feb-2021 4:53 PM
 संसदीय सचिव ने केंद्रीय बजट को कहा दिशाहीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 2 फरवरी।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने केंद्रीय बजट 2021 को निराशाजनक कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2021 दिशाहीन के साथ ही किसानों व बेरोजगारों को निराश किया है। 

सबसे दुखद पहलू यह है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। जिससे छत्तीसगढ़ की जनता मायूस है। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि बजट में सिर्फ पंूजीपतियों को लाभ होगा। वहीं आमजन के लिए बजट में कुछ नहीं है। आम आदमी को राहत मिलेए ऐसी तो कोई घोषणा ही नहीं हुई। उल्टा तमाम चीजों पर कस्टम ड्यूटी और सरचार्ज लगने की वजह से बहुत सारी चीजें महंगी भी हो रही हैं। आम आदमी के लिए ये बजट निराशाजनक रहा। 

केन्द्रीय बजट को किसानोम गरीबों और आमजन के लिये निराशाजनक निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस सचिव अमरजीत चावला ने  कहा है कि केन्द्रीय बजट चंद पूंजीपतियों के निर्देशानुसार लाया गया बजट मात्र है जिसमें इनकम टेक्स स्लेब और छूट में कोई राहत नही देने से आम जन मायूस है। श्री चावला ने कहा काल्पनिकता से परिपूर्ण 5 राज्यों के आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लाया गया केन्द्रीय बजट जमीनी वास्तविकता से कोसों दूर और चुनावी बजट है। 

किसान,  मजदूर, नौजवान, गृहणियों, मध्यमवर्गीय परिवारों व्यापार उद्योग किसी भी वर्ग की जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गरीबों के लिये सामाजिक क्षेत्रों के लिये इस बजट में कुछ भी नहीं है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news