महासमुन्द

आसपास की चीजों से खिलौना बनाकर बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
03-Feb-2021 4:32 PM
आसपास की चीजों से खिलौना बनाकर बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 3 फरवरी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रारंभिक वर्षों में बच्चों के लिए खिलौने से सीखने के अवसर देने खिलौना बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन संकुल स्त्रोत् केंद्र बृजराज महासमुंद में किया गया। इस दौरान बच्चों ने आसपास की चीजों से खिलौना बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता के निर्णायक प्रफुल्ल चंद पुरोहित एपीसी समग्र शिक्षा जिला महासमुन्द, गजेन्द्र ध्रुव सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, नीरज साहू संकुल समन्वयक छपोराडीह थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीसी पुरोहित ने कहा कि छोटे बच्चों को खिलौने से बहुत प्यार होता है। स्कूलों में भी बच्चों के लिए खिलौने उपलब्ध कराना है और खेल.खेल में इन खिलौनों के साथ बच्चों को सीखने का अवसर प्रदान करना है। स्कूल खुलने के पूर्व बच्चों के लिए अधिक से अधिक खिलौने का निर्माण स्कूल स्तर पर किया जाए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गजेन्द्र ध्रुव एबीईओ ने कहा कि पालक, बालक और शिक्षक आपस में मिल कर ऐसे खिलौने बनाये जो इको फ्रेंडली हो और आसपास उपलब्ध सामग्री से कम लागत में तैयार हो जाए। कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर सिन्हा संकुल समन्वयक ने किया एवं आभार गिरवर साहू प्रधानपाठक नयापारा ने व्यक्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डोमार साहू, प्रभा चन्द्राकर, मुक्ता चन्द्राकर, विनिता साहू, सुशील शर्मा, गीता गोहिया, उर्मिला मरकाम, कुंती देवांगन, मधु शर्मा, ज्योति साहू, भारती सोनी, लता वैष्णव, विजय लक्ष्मी चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news