महासमुन्द

बम्हनी मॉडल गौठान के लिए चयन
06-Feb-2021 4:34 PM
बम्हनी मॉडल गौठान के लिए चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 6 फरवरी।
विकासखण्ड महासमुन्द में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत् ग्राम पंचायत बम्हनी को मॉडल गौठान के रूप में चयन किया गया है। गौठान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह के आय बढ़ाने के लिए रोजगार देने के लिए गौठान में विभिन्न प्रकार के कार्य प्रारंभ किए गए हैं। गौठान में गोबर से वर्मी खाद निर्माण के लिए जय मां सरस्वती एवं माता अमरौतीन स्व सहायता समूह को कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण उपरांत समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है। 

जय मां सरस्वती स्व सहायता समूह द्वारा अब तक 188 क्विंटल खाद तैयार किया गया है। जिसमें से 177.45 क्विंटल वर्मी खाद एक लाख 77 हजार 450 रुपए का सहकारी समिति बम्हनी द्वारा विक्रय किया गया है तथा माता अमरौतीन स्व सहायता समूह द्वारा गौठान में कम लागत वाले टैंक में वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है। इस तरह से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news