महासमुन्द

बिहान दीदीयों के जज्बे के आगे लोहा भी नरम
07-Feb-2021 4:35 PM
बिहान दीदीयों के जज्बे के आगे लोहा भी नरम

तार फेंसिंग का निर्माण कर कमाए 2 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 7 फरवरी।
जिले के विकासखंड बागबाहरा के अंदरूनी गांव कोमाखान की एकता महिला स्व.सहायता समूह की दीदीयों के जज्बे के आगे अब लोहा भी नरम पड़ गया है। 
यहां की बिहान समूह की महिलाएं आजीविका के रूप में लोहे की तार फेंसिंग का निर्माण कर रही है। इन महिलाओं ने अब तक 169 बण्डल फेंसिंग तार का निर्माण कर 1 लाख 90 हजार 365 रुपए का विक्रय किया है। इनके फेंसिंग तार को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में मांग। हाल ही में कलेक्टर डोमन सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल इनसे मिलने पहुंचे। इनके द्वारा बनाए जाने वाले फेंसिंग तार की प्रक्रिया और उपकरण आदि देखी। महिलाओं ने बताया कि काम मुश्किल था पर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया तो काम आसान लगने लगा। कलेक्टर ने उनके काम की तारीफ की।

महासमुन्द जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत् महिला एवं युवतियों को एक स्व.सहायता समूह के रूप में गठित कर उन्हें प्रेरित और विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। शासन की महत्वकांक्षी योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महासमुन्द जिले में 5223 महिला स्व.सहायता समूह काम कर रही है। इनमें 55 हजार 910 महिलाएं इससे जुडक़र मोमबत्ती, दीये, वाशिंग पाउडर, फिनायल, बांस की टोकरी सहित अन्य सामग्रियां बनाकर आत्मनिर्भर हुई हैं।

बिहान योजना से जुड़ी महिलाएं सिलाई.कढ़ाई करने, जैविक खाद बनाने और खुद बनाए सामानों को बजार में बेचने का काम करती हैं। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने साबित कर दिया की उनके अन्दर भी परिवार को आर्थिक सहायता देने की क्षमता है। ऐसे में बिहान की योजनाएं उन्हें और मजबूत कर रही है। बिहान की योजनाओं का लाभ उठा कर महिलाएं सिर्फ अपने ही परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत नहीं कर रही है बल्कि और भी लोगों को रोजगार प्रदान कर उन्हें भी आगे बढऩे में मदद कर रही है। ये महिलाएं फेसिंग तार के साथ अचार, पापड़, निरमा, साबुन, फिनाइल आदि निर्माण कर रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news