महासमुन्द
![इस बार कुछ खास अंदाज में मनेगा महिला दिवस इस बार कुछ खास अंदाज में मनेगा महिला दिवस](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/16128676560.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 9 फरवरी। शहर में इस बार 8 मार्च को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस को कुछ खास अंदाज में मनाने का निर्णय लिया गया है। शहर की ख्याति प्राप्त लगभग दो सौ महिलाएं मिलकर इस तारीख को खुले मंच पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगी।
बीते रविवार को स्थानीय आशीबाई गोलछा स्कूल में एक बैठक का आयोजन कर कार्यक्रम आयोजन से सम्बंधित विषयवार चर्चा की गयी है। यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक मंच पर आयोजित है जिसमें हर वर्ग की महिलाओं को स्थान दिया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन स्थल और विस्तृत रूपरेखा के लिए एक समिति का गठन शीघ्र ही किया जाएगा। इस वर्ष इस उत्सव का नाम सर्वसम्मति से वूूमेन डे सेलब्रेशन शक्ति प्रस्तावित है। अत: विमेंस डे सेलब्रेशन 2021 में सामाजिक, जनहित एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली महिलाओं को ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किये जाने का निर्णय भी लिया गया है। आयोजन समिति में डॉ. मालती तिवारी, तारिणी चंद्राकर, साधना सिंह, सरिता तिवारी, रोशना डेविड, सरिता साहू, मीना वर्मा, माधुरी सूर्यवंशी, भारती सोनी, उत्तरा विदानी, राजश्री ठाकुर, कौशल्या बंसल, निरंजना चंद्राकर, सुनीता शर्मा, शोभा शर्मा, निरांजना शर्मा आदि शामिल हैं।