महासमुन्द

दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में एक दिवसीय पदयात्रा
09-Feb-2021 4:24 PM
दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में एक दिवसीय पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 9 फरवरी।
ब्लाक कांग्रेस बागबाहरा ग्रामीण ने दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत किसानों का समर्थन करते हुए एक दिवसीय पद यात्रा किया। यात्रा ग्राम पतेरापाली से शुरू होकर भीमखोज खल्लारी में समाप्त हुआ।

पदयात्रा विभिन्न गांवों के चौक-चौराहों से होकर गुजरी और कृषि कानून द्वारा पारित बिलों का विरोध करते हुए लोगों को कांग्रेसियों ने सम्बोधित भी किया। ग्राम पतेरापाली में ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिकन्दर ठाकुर, पूर्व जिला सचिव राजेश सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी छबि हरपाल, उत्तम शर्मा,सरपंच तामेश्वर निषाद ने करते हुए केन्द्र सरकार की आलोचना की और किसानों के प्रति उनके रवैय्या को अनुचित बताया। ग्राम गाड़ाघाट में भागवत ठाकुर, यादराम सोनी, उमेंद निषाद, अमरनाथ दीवान ने अगुवाई की और कांग्रेसजनों ने आंदोलनकारी शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। 

ग्राम भीमखोज खल्लारी में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि निषाद, अधिवक्ता धर्मेन्द ठाकुर, भगतराम मांझी, चन्दूलाल साहू, नीलकंठ यादव, शांतू साहू ने सम्बोधित किया। ग्राम कोमा, ग्राम बोइरगांव, ग्राम आंवराडबरी मेें भी वक्ताओं ने सम्बोधित किया। पदयात्रा में प्रमुख रुप से कृष्णा यादव, जलीराम, तुलसीराम निषाद, गुमान चक्रधारी आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री, संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर के निर्देश पर एक दिवसीय पदयात्रा बागबाहरा के कांग्रेसियों ने निकाली। यह पदयात्रा पतेरापाली से शुरु होकर गाडाघाट, बोहारडीह, कोमा, बोईरगांव, आंवराडबरी होते हुए भीमखोज खल्लारी में समाप्त हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news