महासमुन्द

महासमुन्द में हर-हर गंगे घर-घर गंगे योजना शुरू
17-Feb-2021 4:27 PM
 महासमुन्द में हर-हर गंगे घर-घर गंगे योजना शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 17 फरवरी।
शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार महासमुन्द द्वारा हर हर गंगे घर घर गंगे योजना का शुभारंभ किया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें लगभग 200 परिजनों ने यज्ञ में आहुतियां दी। उसके पश्चात विभिन्न संस्कार मुन्डन संस्कार, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, नि:शुल्क कराए गए। 

उप जोन जनप्रतिनिधि मनहरण साहू ने गुरुदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला। ललित मेश्राम ने पर्व पूजन क्रम को संपन्न कराते हुए बसंत पंचमी के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में 40 दिवसीय अनुष्ठान करने वाले साधकों, निशा चंद्राकर,प्रेमशिला साहू, निष्ठा साहू, अहिल्या गुप्ता व व्यासनारायान साहू को संकल्प कराया गया। प्रसाद वितरण पश्चात 3 बजे नगर भ्रमण हेतु अमृत कलश रथ को बाइक रैली निकली जो बरोंडा चौक गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर तुमगांव चौक होते हुए एकता चौक, गुलशन चौक होते हुए वर्धमान नगर से वापस विठोबा टॉकीज, महामाया मंदिर, गांधी चौक,  मौहारी भांठा से कलेक्ट्रेट होते हुए गायत्री मंदिर होते हुए वापस गायत्री शक्तिपीठ बरोंड चौंक वापस पहुंचा। रैली में महिला मंडल, युवा मंडल एवं वरिष्ठ शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रियंका नागदेवे, साक्षी मेश्राम, मोनिका साहू, नरेश साहू, आशीष साहू, भारत साहू, शेष नारायण, राधेश्याम सोनी, जैनेंद्र चंद्राकर, परस चौहान,  ललित मेश्राम, राधेश्याम चंद्राकर, अमर साहू, गुड्डू श्रीवास्तव, जयचंद, भुखन, राजीव, डी आर साहू, महिला मंडल से पूर्णिमा साहू, मनोरमा साहू, गंगा साहू, कनेश्चरी, मीना नायक आदि का योगदान रहा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news