दन्तेवाड़ा

संगठन को मजबूत करने आह्वान
01-Sep-2021 9:11 PM
संगठन को मजबूत करने आह्वान

  प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का बचेली आगमन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 1 सितंबर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत का बुधवार को दंतेवाड़ा के बचेली नगर में आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। वार्ड 4 के आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर के परिसर में बैठक आहुत की गई।

 भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। शालिनी ने सभी महिलाओं को सक्रिय रहने को कहा। बूथ स्तर तक महिलाओं की टीम बनाकर पार्टी के लिए कार्य करना है व संगठन को मजबूत करना है। वर्तमान में केन्द्र सरकार व राज्य में पिछले भाजपा के कार्यकाल में किये सर्वागीण विकास कार्यो को घर-घर तक पहुंचाना है।

 इस दौरान जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ओजस्वी मंडावी, बचेली मंडल अध्यक्ष झिलकी नाग, जिला मंत्री उर्मिला तामो, महामंत्री लता मरकाम, सरिता उईके, पायल गुप्ता, सुमन प्रभा यादव, दंतेश्वरी शोरी, अरूणा टंडन, राजश्री मंडावी, शिखा अधिकारी, राधा भास्कर, कविता कर्मा, सुखमती बघेल, लक्ष्मी पाणी, पुष्पा सिंह, ज्योत्सना विश्वास, अनुसुईया उईके, ममता विश्वास, शांति शाह, सावित्री नाग, सोनाली, बुधरी, अनीता, यशोदा, अर्चना एवं बचेली भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, उपाध्यक्ष सुदीप्तो मंडल सहित महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news