दन्तेवाड़ा

एसडीएम कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन
30-Sep-2021 8:36 PM
  एसडीएम कार्यालय भवन  निर्माण के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 30 सितंबर।  नगर पालिका वार्ड क्रं 5 के अंतर्गत मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग कार्यालय के परिसर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण के लिए बुधवार को भूमिपूजन हुआ। दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा एवं बचेली पालिकाध्यक्ष पूजा साव की उपस्थिति में किया गया। इस कार्य की लागत 77.24 लाख रूपये है। छग शासन राजस्व विभाग के मद से सर्वसुविधायुक्त  इसका निर्माण होगा।

       बचेली में  16 अगस्त 2019 को  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का शुभारंभ हुआ। दिंसबर 2020 को लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में स्थानातरित हुआ। इससे पहले यह कार्यालय पुराना मार्केट, तहसील कार्यालय के समीप संचालित था।

भूमिपूजन के दौरान एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, पालिका सीएमओ एचआर गोंदे, उपाध्यक्ष उस्मान खान, उपअभियंता संतोष कुमार नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जीएस कुमार, सलीम रजा उस्मानी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दुबे, फिरोज नवाब, मनोज साहा, बीना साहु, किरण जायसवाल, दमयंती साहु, रीना दुर्गा, निर्मला तिर्की, माया अधिकारी, अर्पणा विश्वास, जितेन्द्र चैधरी, नफीज कुरैशी, नरेन्द्र सोनी एवं अन्य की मौजूदगी रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news