दन्तेवाड़ा

नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ पर्व, पालिका द्वारा बनाया गया घाट
09-Nov-2021 5:14 PM
नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ पर्व, पालिका द्वारा बनाया गया घाट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 9 नवंबर।
सूर्य की उपासना का पर्व छठ सोमवार को नहाय खाय से शुरू हो गया। बचेली के वार्ड क्रं. 1 अंतर्गत साम्पलेक्स नाला स्थित घाट की नगर पालिका के द्वारा साफ-सफाई करवार कर सुविधायुक्त घाट तैयार किया गया।

बुधवार की शाम को डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। घाट स्थल पर प्रकाश के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। व्रतधारियों के पूजा करने हेतु घाट स्थल पर पिंड भी बनाया गया है। पालिका उप अभियंता देवेन्द्र कुमार पहाड़ी, पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, पूर्व पार्षद गुड्डा साव घाट तैयार करवाने में लगे रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news