राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 21 नवंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता के लागू होने के पहले आज खैरागढ़ को बड़ी सौगात दिए। वर्चुअल रूप से होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम शहर विकास के लिए 5 करोड़ की विकास कार्यों का भूमि पूजन और कई विकास कामों का उद्घाटन भी किए। सीएम के इस कार्यक्रम के बाद नगर पालिका चुनाव में आचार संहिता के लागू होने की संभावना भी जताई जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, नगरी निकाय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत वर्चुअल रूप से जुडक़र विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वर्चुअल रूप से खैरागढ़ जुड़ेंगे। जनपद पंचायत के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ। इसके अलावा वे कई विकास कार्यो का उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दिन पहले से तैयारियों का सिलसिला भी जारी रहा। चुनाव के पहले 5 करोड़ रुपए का फंड मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने शहर के वार्डो में 40 कामों की स्वीकृति दी है। जिसमें सीसी रोड, नाली निर्माण, मिनी स्टेडियम, गार्डन, मंगल भवन और संस्कृति भवन की काम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा राजनांदगांव कवर्धा रोड में मरम्मत कार्य के लिए पृथक से 50 हजारकी स्वीकृति किए गए हैं।
मुख्यमंत्री बघेल के कार्यक्रम को लेकर कल देर शाम कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था। इस कार्यक्रम में जिला जनपद के कर्मचारी अधिकारी,नगर पालिका के कर्मचारी सहित नेताओं की उपस्थिति रही।