राजनांदगांव
सीईओ चंद्राकर नोडल अधिकारी नियुक्त
05-Dec-2021 5:40 PM
राजनांदगांव, 5 दिसंबर। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर मानस मंडलियोंं की प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला एवं विकासखंड स्तर पर मानस मंडलियों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चयनित मंडली राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व करते शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में आयोजित राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर को चयनित मंडली को सकुशल भेजने एवं वापस लाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।