राजनांदगांव
राजनांदगांव, 3 नवंबर। संस्कार युवा एवं महिला मंडल वार्ड नंबर 43 जलधारा चौक बसंतपुर राजनांदगांव में दीपावली पर्व पर विविध आयोजन किए गए। दीपोत्सव पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा वार्ड के मूर्तिकार आकाश मानिकपुरी एवं छग ओलंपिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पटकन साहू को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मणिभास्कर गुप्ता, गगन आईच, खेमिन राजेश यादव व वार्ड के श्रवण यादव, मुकेश यादव, शुभम मानिकपुरी, बिन्नू यादव, भूपेन्द्र यादव, आकाश यादव, विजय वर्मा, विजय यादव, जयप्रकाश सोनकर, गण्ेश यादव, मोहन यादव, निलेश यादव, मनोज यादव, निशा श्रीवास, देवकी यादव, विमला यादव, माधुरी यादव, सुशीला यादव समेत अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी समिति के सदस्य राजेश यादव ने दी।