दन्तेवाड़ा

किसानों की आंखों में धूल झोंक रही है प्रदेश सरकार- कोर्राम
14-Dec-2022 9:01 PM
 किसानों की आंखों में धूल झोंक रही है प्रदेश सरकार- कोर्राम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 14 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी की धान खरीदी निगरानी समिति कुआकोंडा मंडल ने बुधवार को मोखपाल स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। किसानों से उनकी सुविधा और असुविधा के विषय में जानकारी ली।

निगरानी समिति के सदस्य सोमड़ू कोर्राम ने बताया कि प्रदेश शासन की कांग्रेस सरकार किसानों की आंखों में धूल झोंक रही है। किसानों को प्रति क्विंटल 25 सौ रुपये भुगतान का दावा किया जा रहा है। जबकि किसानों द्वारा धान खरीदी केंद्रों में धान बेचे जाने पर 2 हजार 40 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के खाते में तुरंत जमा होते हैं। उक्त राशि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भेजे भेजे जा रहे है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा बोनस की राशि का भुगतान करने में टालमटोल किया जाता है। विगत वर्ष के धान खरीदी की बोनस राशि का भुगतान आज तक बकाया है। इस तरह से राज्य सरकार द्वारा 25 सौ रूपये की दर से धान खरीदी का दावा सरासर झूठ है। किसानों को ऐसे बहकावे में नहीं आना चाहिए। इस दौरान राघवेंद्र गौतम और मंगल बघेल प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news