दन्तेवाड़ा

प्रशासन के संरक्षण में भू माफिया सक्रिय-अटामी
05-Jan-2023 2:58 PM
प्रशासन के संरक्षण में भू माफिया सक्रिय-अटामी

दंतेवाड़ा, 5 जनवरी। कांग्रेस शासन में जिले में भू माफिया सक्रिय हैं। प्रशासन के संरक्षण में भू माफिया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर कर रहे हैं। उक्त आरोप भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने लगाया है।
जिला अध्यक्ष ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि गीदम नगर पंचायत में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कचरा निस्तारण हेतु भूमि नहीं है। जिससे कचरे का निस्तारण होनें में समस्याएं उत्पन्न हो रही है। गीदम में कांग्रेस नेताओं द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसके उपरांत उक्त भूमि को उंंचे मूल्यों पर विक्रय किया जा रहा है। प्रशासन को इसकी जानकारी दिए जाने पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।उन्होंनेंं कहा कि प्रशासन के संरक्षण में उक्त कार्रवाई की जा रही है। श्री अटामी ने भू माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news