दन्तेवाड़ा

चोलनार में ग्रामीणों का सम्मान
14-Jan-2023 2:49 PM
चोलनार में ग्रामीणों का सम्मान

दंतेवाड़ा, 13 जनवरी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में किरंदुल पुलिस द्वारा शुक्रवार को चोलनार गांव में जन चौपाल आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस के अफसरों द्वारा गांव के सरपंच, पंच,पटेल पेरमा और गायता को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के अपराधों की जानकारी दी गई।
इनमें साइबर अपराध, बैंकिंग फ्रॉड, यातायात के नियमों की जानकारी, कानून व्यवस्था को हाथ में न लेनें और अनजान व्यक्तियों की जानकारी थाने में देने की समझाइश दी गई। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके। इस दौरान पुलिस से संपर्क करने थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर की जानकारी दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news