राजनांदगांव

घर-घर पूजे गए भगवान श्रीकृष्ण यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
08-Sep-2023 4:39 PM
घर-घर पूजे गए भगवान श्रीकृष्ण   यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गुरुवार को देर रात तक घर-घर में पूजा-अर्चना का दौर चला। इससे पूर्व यादव समाज ने शहर के विभिन्न मार्गों में झांकियों और बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सामाजिकगणों के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। वहीं शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत भी किया गया।

शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करते जिले और शहर में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। पर्व को मनाने के लिए यादव समाज के अलावा गैर यादव समाज के लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दिखाई। इधर महारानी स्कूल के सामने स्थित साहड़ा देवता में यादव समाज द्वारा परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना की गई। कोसरिया यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इस बीच घरों में भी दिनभर पूजा की तैयारी नजर आई।

शाम को विशेष रूप से बाल-गोपाल के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। वहीं भगवान के पसंदीदा मक्खन और दही का भोग भी चढ़ाया गया। इस बीच बाजार में जन्माष्टमी पर्व को लेकर काफी चहल-पहल रही। पूजा-अर्चना की सामग्री खरीदने के साथ-साथ श्रीकृष्ण के पसंदीदा कदम के फूल और पत्तों की भी खूब बिक्री हुई। बाजार में पहुंचे लोगों ने धार्मिक मान्यताओं के आधार पर पूजन सामग्रियों की खरीदी की। सुबह से ही लोगों की भीड़ से बाजार के रास्ते भरे रहे। इधर मूर्तिकारों के पास भी लोगों का मजमा रहा। घरों में मूर्ति स्थापना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की जयकारे की भी गूंज दिनभर रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news