महासमुन्द

बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा, चंद्रयान मिशन, आदित्य एल वन, विकसित भारत को पेंटिग में उकेरा
25-Jan-2024 2:36 PM
बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा, चंद्रयान मिशन, आदित्य एल वन, विकसित भारत को पेंटिग में उकेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,25जनवरी। केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में पराक्रम दिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महासमुंद जिले के आठ विद्यालयों के बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा, चंद्रयान मिशन, आदित्य एल वन, विकसित भारत आदि विषयों पर अपने मन में उत्पन्न हो रहे भावों को चित्रों के माध्यम से पेंटिग में उकेरा।

स्पर्धा में महासमुंद केवि, सरायपाली केवि, नवोदय विद्यालय सरायपाली, आत्मानंद स्कूल महासमुंद, महर्षि विद्या मंदिर महासमुंद, शिशु संस्कार केंद्र महासमुंद, देव संस्कृति विद्यालय महासमुंद, शासकीय उच्चतर विद्यालय महासमुंद के लगभग 100 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ चित्रकारी में हिस्सा लिया।

भारत सरकार के मंशानुरूप विद्यार्थियों को एक्जाम वॉरियर पुस्तक, पेंटिंग किट प्रदान किया गया। सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले 5   विद्यार्थियों हर्षिता साहू केवि महासमुंद, एकाजल चंद्राकर शिशु संस्कार केंद्र महासमुंद, सत्यवान दीवान जवाहर नवोदय विद्यालय, सेजल पुरोहित केवि सरायपाली एवं सहज सेन केवि महासमुंद को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन जय राम पटेल, ऋचा वर्मा एवं वंदना भारद्वाज ने किया।

संजय कंसल प्राचार्य केवि महासमुंद ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में अच्छा नागरिक बनने तथा ज्यादा बच्चों को भाग लेने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेकानंद प्रधान सर लोकेश सिंह प्रधान पाठिका कांता एक्का मेम वंदना आचार्य मेम वंदिनी जौहरी मेम भूमिका मेम घनश्याम साहू,जी डी मिश्रा, भूमिका साहू, सीताराम पटेल एवम समस्त स्टॉप का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार चंद्रकर एवम आभार व्यक्त चित्र कला प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक जी के निर्मलकर ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news