महासमुन्द

थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर निलेश का सम्मान
14-Jun-2024 9:08 PM
थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर निलेश का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 14 जून। स्थानीय शहीद स्मारक सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के तोषगांव निवासी निलेश प्रधान का चयन लेफ्टिनेंट के पद पर होने के बाद उनका सम्मान किया गया।

शहीद स्मारक सेवा समिति द्वारा ग्राम तोषगांव के युवक निलेश प्रधान का चयन लेफ्टिनेंट के पद पर होने के बाद उसकी हौसला अफजाई के लिए स्मारक में शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि शहीद स्मारक समिति  वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ-साथ शहीद परिवार के सुख-दुख पर सहयोगी रहता है, साथ ही देश की सरहद पर लडऩे वाले वीर जवानों को सम्मानित भी करता है। इसी कड़ी में तोषगांव के निलेश प्रधान का चयन लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ तो समिति ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें  श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया।

निलेश प्रधान सैनिक स्कूल में पढ़े विद्यार्थी रहे हैं तथा अपने पिता  स्व.  अक्षय  प्रधान के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने  कड़ी  मेहनत  करके  थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर अपने पिता के सपनों को साकार किया है। 

इस पल को यादगार को बनाने  के लिए शहीद स्मारक समिति ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।   इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य गुरदीप चावला ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रितेश महंती ने निलेश की उपलब्धि को एक अद्भुत उपलब्धि बतायते हुए तो उसे गांव की मिट्टी को प्रणाम करते हुए उन्हें देश के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।  इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता सुधीर प्रधान ने निलेश के बचपन से लेकर उनके पिताजी के सपनों तथा परिवार की संपूर्ण जानकारी के साथ समिति को परिचय देते हुए निलेश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम में उपस्थित अंतर्यामी प्रधान ने संपूर्ण कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया।

इस कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य दिनेश साहू ने किया इस अवसर पर निलेश प्रधान की माता जी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही शहीद स्मारक सेवा समिति सक्रिय सदस्य सुरेंद्र सलूजा ,अमरप्रीत छाबड़ा , शुभम अग्रवाल, परमदीप सिंह सलूजा, विनोद सोनी, आरती कलसा , यशवंत कर, मुकेश किशोर महंती उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news