महासमुन्द

हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं-ताम्रध्वज
14-Jun-2024 3:37 PM
हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं-ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 जून। लोकसभा चुनाव के परिणाम के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कल अपने चुनाव क्षेत्र  के कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन राजीव कांग्रेस भवन महासमुंद पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 कार्यकर्ताओं ने चुनाव के परिणाम के बारे में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। विनोद सेवनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, कुलेश्वर ठाकुर, सती साहू, मनोजकांत साहू, मंदाकिनी साहू ने चुनाव संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बातें रखी।

 ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू है। व्यक्ति कभी सौ प्रतिशत मेहनत करके भी सफलता रूपी फल की प्राप्त नहीं कर पाता। लेकिन मेहनत करने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। मेहनत का फल कभी न कभी मिलता है।

कार्यक्रम में ताम्रध्वज साहू, विनोद सेवनलाल चंद्राकर पूर्व विधायक, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष खिलावन साहू, दाऊलाल चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, सती साहू, संजय शर्मा, प्रमोद चंद्राकर, मनोज कांत साहू, प्रकाश राव साकरकर, सोमेश दवे, सुनील शर्मा, प्रवीण चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, रमेश साहू, लता कैलाश चंद्राकर,मंदाकिनी साहू,लक्ष्मी सोनी, श्वेता गुप्ता, माया पांडे, सोनम रामटेके, आरती महंती, अनवर हुसैन, कुलेश्वर ठाकुर, हुलाश गिरी गोस्वामी, गोविंद राम साहू, द्रोण चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, प्रहलाद ध्रुव, शकील खान, सुनील चंद्राकर, लखन चंद्राकर, मोती साहू, राजू साहू, तुलसी साहू, कपिल साहू, मनोहर ठाकुर, जाकिर रजा, जीवन यादव, बसंत चंद्राकर,देवेश शर्मा, रमन सिंह, सुरेंद ठाकुर, सन्नी महानंद, निखिल चंद्राकर, निर्मल जैन, टोमन सिंग कागजी, दिलीप चंद्राकर, बदल बघेल, सालिक राम पाटले, बिहारी पटेल, देवेश शर्मा, संतोष धीवर,थान सिंग, तुलसी देवदास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने तथा आभार व्यक्त शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news