महासमुन्द

दिनभर तेज धूप के बाद शाम को झमाझम बारिश, गर्मी से राहत
12-Jun-2024 8:27 PM
दिनभर तेज धूप के बाद शाम को झमाझम बारिश, गर्मी से राहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 जून। मंगलवार को दिनभर मौसम खुला रहा। तेज धूप से लोग परेशान रहे और शाम होते ही मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। करीब घंटेभर रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश थमने के बाद तापमान में गिरावट आई और शाम को मौसम में ठंडक महसूस की गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बारिश के बाद शाम 5 बजे का तापमान में कमी आई। वहीं रात को तापमान 32 डिग्री पर आ गई। शाम ढलने के बाद बाहर ठंडी हवा ने लोगों को राहत पहुंचाई। घरों के भीतर उमस से लोग परेशान रहे। नौतपा खत्म होने के दो दिन बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन रात का पारा गिरने और बाहर हवा चलने के कारण थोड़ी राहत मिली है।

जिले में सोमवार तक औसत वर्षा 10.9 मिमी दर्ज की गई है। जिले में इस वर्ष 993 मिमी औसत वर्षा का अनुमान लगाया गया है।

 मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक चक्रवात बना हुआ है। जिसके कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। महासमुंद में मानसून 14 जून से 18 जून के आसपास पहुंचता है। पिछले वर्ष 24 जून को मानसून ने महासमुंद में दस्तक दी थी। एक जून से 10 जून तक महासमुंद विकासखंड में 9.9 मिमी, सरायपाली में 8.9 मिमी, बसना में 18.7 मिमी, पिथौरा में 9.5 मिमी, बागबाहरा में 10.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

जिले में बारिश के आगमन को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर किसानों ने खेती की सफाई समेत अन्य कृषि कार्यों की तैयारी शुरू कर दी  है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेत तैयार कर लेने की सलाह दी है। इस वर्ष दो लाख 65 हजार हेक्टेयर में खरीफ  की फसल ली जाएगी। दो लाख 50 हजार हेक्टेयर में धान फसल ली जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news