महासमुन्द

48 घंटे में प्री मानसून बारिश की चेतावनी
13-Jun-2024 3:40 PM
48 घंटे में प्री मानसून  बारिश की चेतावनी

महासमुंद,13 जून। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में गरज चमक तथा वज्रपात के साथ प्री मानसूनी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए महासमुंद जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून सुकमा में तीन दिनों से अटका हुआ है। इसके चलते बिलासपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और से उमस बढ़ गई है। सोमवार के मुकाबले वार्डों मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब संपन्न 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मानसून प्रदेश में तो पहुंच गया। पर 3 दिनों से सुकमा क्षेत्र जाकर में ही अटका हुआ है। यहां से आगे न बढ़ पाने की वजह से महासमुंद जिले में स्थित तापमान बढ़ गया तथा उमस के कहर से लोग परेशान हो गए।  हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम पलट जाएगा और फिर मानसून तेजी पकडऩे के आसार हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार तीन दिन अभी तापमान बढ़ सकता है। अरब सागर से आ रही हवा में नमी कम होने से पूर्व की हवा का असर बढऩे लगेगा। जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। हालांकि बुधवार को जिले के एक.दो स्थानों में अंधड़ व गरज. चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। जिले के किसान भी बेसब्री से मानसून के इंतजार में हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news