दन्तेवाड़ा

वन विभाग ने रोपे हजारों पौधे
01-Feb-2024 3:56 PM
वन विभाग ने रोपे हजारों पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 1 फरवरी।
दंतेवाड़ा में वन विभाग द्वारा पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। जिससे जिले में पर्यावरण संवर्धन संभव हो सके।
दंतेवाड़ा वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र अधिकारी बचेली, आशुतोष मांडवा ने ‘छत्तीसगढ़’को जानकारी में बताया कि कुआकोंडा विकासखंड के हितावर गांव में वृहद पौधारोपण किया गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे रोपित किए गए हैं। इनमें आम, लीची और इमली प्रमुख रूप से शामिल है। फलदार पौधों के विक्रय से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय मिलेगी। इससे रोजगार के साधन भी सुलभ होंगे। 

इसी कड़ी में नीलगिरी के उन्नत किस्म के पौधों का रोपण भी किया गया है। जिसकी लकड़ी के विक्रय से ग्रामीणों को भरपूर लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों की आमदनी में इजाफा होगा। इस स्थान की किनारो पर नारियल के पौधों का भी रोपण किया जाएगा। जिससे इस स्थान की सुंदरता में बढ़ोतरी होगी।
अधिकारी ने बताया कि इस स्थान पर 4 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। जिससे यहां लोगों को प्राकृतिक परिवेश की अनुभूति हो सके।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news