दन्तेवाड़ा
उप महालेखाकार द्वारा कोषालय की जांच
01-Jun-2024 10:18 PM
![उप महालेखाकार द्वारा कोषालय की जांच उप महालेखाकार द्वारा कोषालय की जांच](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1717260492GLOGO.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 जून। प्रधान महालेखाकार कार्यालय के निरीक्षण दल द्वारा दंतेवाड़ा कोषालय का निरीक्षण तक किया गया। इसके साथ ही निरीक्षण दल द्वारा किए गए निरीक्षण कार्य का पर्यवेक्षण उप महालेखाकार (प्रशासन एवं लेखा) वीयू पाटिल द्वारा किया गया और दिशा निर्देश दिये गये। इसके पश्चात उप महालेखाकार द्वारा जिला कोषालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण भी कर आवश्यक जानकारी ली गयी। इस मौके पर जिला कोषालय अधिकारी मनोज नारंग और एटीओ रितु कोलियारा प्रमुख रूप से मौजूद थी।