दन्तेवाड़ा

16वें चक्र में भाजपा प्रत्याशी 14 हजार वोटों से आगे
04-Jun-2024 8:25 PM
16वें चक्र में भाजपा प्रत्याशी 14 हजार वोटों से आगे

दंतेवाड़ा, 4 जून। लोकसभा चुनाव अंतर्गत बस्तर लोकसभा सांसद पद हेतु दंतेवाड़ा विधानसभा की वोटो की गणना जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक 16वें चक्र की दूर की गणना पूर्ण हो चुकी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश कश्यप बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कवासी लखमा से 14 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। 11वें दौर की वोटों की गणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश कश्यप 15 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए थे। कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा दूसरे स्थान पर बने हुए थे। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश कश्यप और कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखना के मध्य है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news