महासमुन्द

गौ संवर्धन व जैविक खेती पर चर्चा
17-Jun-2024 3:14 PM
गौ संवर्धन व जैविक खेती पर चर्चा

महासमुंद,17 जून। विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग की आवश्यक बैठक गायत्री गौशाला भलेसर रोड महासमुंद में कल आहुत हुई। बैठक ब्रह्मा नंद, विजय महामंत्र एवं परिचय के साथ प्रारंभ हुआ। बैठक में प्रांत कार्यसमिति के सदस्य राजेश मिश्रा एवं तिलक साव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 बैठक में गौ संवर्धन एवं जैविक खेती विषय को लेकर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से गौ रक्षा, गौशाला संपर्क, गांव भक्त, गौ विज्ञान परीक्षा, गौ प्रशिक्षण, जैविक खेती, गौ संप्रदा प्रचार-प्रसार आदि विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित कर इन विषयों पर कार्य करने हेतु सहमति बनी।

बैठक में विभाग एवं जिला कार्यकारी भंग करने की जानकारी दी गई एवं नई विभाग एवं जिला कार्यकारिणी गठन करने पर भी चर्चा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद की विभाग मंत्री अखिलेश लुनिया, विभाग सह मंत्री डिगेश वर्मा, गरियाबंद के जिला संगठन मंत्री वेद राम नन्दे, गौशाला से सीताराम सोनी, गोदावरी साहू, नित्यानंद चौधरी, तरूण कुमार साहू, सुमन सेन्द्रे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news