महासमुन्द

वेदमाता गायत्री जयंती पर गंगा आरती
17-Jun-2024 7:14 PM
वेदमाता गायत्री जयंती पर गंगा आरती

महासमुंद, 17जून। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का महाप्रयाण गायत्री जयंती के रूप में मनाया जाता है।

मंदिर में गंगा दशहरा के साथ-साथ पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन 16 जून को गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में किया गया। जिसमें प्रात: 5 से 8 बजे तक साधना, प्रात: 9 से 12 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार नि:शुल्क कराये गये। कार्यक्रम का  संचालन महिला मंडल ने किया। दोपहर एक बजे से पूर्व पूजन एवं गंगा आरती के बाद भोजन प्रसाद वितरण किया गया।

 दोपहर 3 बजे से गायत्री परिवार का पारिवारिक सम्मेलन प्रारंभ हुआ। गायत्री परिजनों ने अपने और परिवार का परिचय दिया। परिचय पश्चात साहित्यिक एवं खेल गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रोचक ढंग से आयोजित किया गया। जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक प्रश्न पूछे गए। उपस्थित जनों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता समूह में भाग लिया। प्रश्नोतरी में समूह क्रमांक 03 मनोरमा साहू की टीम प्रथम एवं समूह क्रमांक 4 दुलारी चंद्राकर की टीम द्वितीय रही। गुब्बारा फुलाओ में प्रथम जलब्य साहू, मोमबत्ती जलाने में प्रथम निशा चंद्राकर, गेंद डालो में प्रथम रिखीराम साहू रहे।

कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण वरिष्ठजनों ने किया। कल संपन्न कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सभी इकाई के परिजन समस्त प्रज्ञा पीठ महिला मंडल एवं युवा मंडल उपस्थित रहे। संचालन प्रकोष्ठ प्रमुख भारत साहू ने किया। कार्यक्रम में नरेश साहू, आशीष साहू, मनोरमा साहू, प्रेमलता साहू, पूर्णिमा साहू, साक्षी मेश्राम, अमर साहू, कुमारेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news