दन्तेवाड़ा

किरंदुल में बाढ़: विधायक चैतराम ने संभाला मोर्चा
27-Jul-2024 10:37 PM
किरंदुल में बाढ़: विधायक चैतराम ने संभाला मोर्चा

दंतेवाड़ा, 27 जुलाई। दंतेवाड़ा में विगत 10 दिनों से अनवरत बारिश जारी है। इसके फलस्वरुप लौह नगरी किरंदुल में बारिश का पानी आफत के रूप में में रिहायर्शी बस्तियों में घुस रहा है।

शनिवार सुबह  तेज बारिश हुई। इसके चलते किरंदुल में निक्षेप 11 - बी से जल सैलाब फिर से शहर में उतरा। जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही नागरिकों को अस्थाई आवास में रहने की व्यवस्था की गई थी। जिससे स्थानीय रहवासियों को विशेष क्षति नहीं उठानी पड़ी।

विधायक जुटे राहत अभियान में

दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी किरंदुल में दोबारा बाढ़ की समस्या को लेकर संवेदनशील नजर आए विधायक शनिवार दोपहर को किरंदुल पहुंच गए। उन्होंने राहत अभियान में भाग लिया। उन्होंने जानकारी में बताया कि मेरा रात्रि विश्राम भी किरंदुल में होगा। रविवार को भी किरंदुल में राहत कार्यों में हिस्सेदारी निभाऊंगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रभावित नागरिक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करूंगा। जिससे प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news