महासमुन्द

बारदाने की कमी,धान खरीदी प्रभावित, किसानों ने समिति में जड़ा ताला
30-Dec-2020 4:12 PM
बारदाने की कमी,धान खरीदी प्रभावित, किसानों ने समिति में जड़ा ताला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 30 दिसम्बर।
जिले के खरीदी केंद्रों से बारदाने की कमी के कारण लगातार धान खरीदी प्रभावित हो रही है। मंगलवार को बागबाहरा विकासखंड के गांजर धान खरीदी में बारदाने की कमी के कारण धान खरीदी नहीं होनेे से नाराज किसानों ने जमकर बवाल किया। 

खरीदी केंद्र में धान बेचने के लिए टोकन कटाने पहुंचे किसानों का टोकन काटने से केंद्र प्रभारी ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर किसानों ने समिति में ताला जड़ दिया। इसके बाद समिति के सामने धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी होने के बाद ही अफसरों की टीम मौके पर पहुंची और किसानों की मांग को सुनने के बाद बारदाने की व्यवस्था की। इसके बाद नाराज किसानों ने समिति का ताला खोला उसके बाद धान खरीदी शुरू हुई। 

केंद्र प्रभारी पन्नालाल ने बताया कि बारदाने की कमी के कारण टोकन नहीं काटा जा रहा था। प्रशासन द्वारा बारदाना उपलब्ध कराने के बाद किसानों का टोकन काटा गया। खरीदी केंद्र में आज भी टोकन काटा जाएगा और खरीदी जारी रहेगी। दरअसल मंगलवार सुबह किसान समिति में टोकन कटवाने के लिए ही पहुंचे थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news