महासमुन्द

अवैध रूप से धान का भंडारण, 7 पर कार्रवाई, 232 बोरा धान जब्त
30-Dec-2020 4:13 PM
अवैध रूप से धान का भंडारण, 7 पर कार्रवाई, 232 बोरा धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 30 दिसम्बर।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार कल राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 7 प्रकरणों पर 232 बोरा धान अर्थात् 92.8 क्विंटलद्ध धान जप्त किए। इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम खल्लारी निवासी विजय अग्रवाल से 52 बोरी धान, पिथौरा तहसील में संजय अग्रवाल कामेश्वरी  ट्रेडर्स से 40 बोरी धान एवं बसना तहसील के ग्राम कुड़ेकेल निवासी दामोदर साव से 30 बोरी धान जप्त किया गया। इसी प्रकार महासमुन्द तहसील के ग्राम बेलसोंडा निवासी जनक राम साहू से 25 बोरी धान, रामकृष्ण चंद्राकर से 30 बोरी धान, प्रमोद चंद्राकर से 25 बोरी धान एवं बिसहत चंद्राकर से 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही की गई। बता दें कि अब तक जिले में कुल 165 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 8557 बोरा धान अर्थात् 3,422.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news