महासमुन्द
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
30-Dec-2020 4:14 PM
महासमुन्द, 30 दिसम्बर। 29 दिसम्बर को महासमुन्द जिले में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मोना सेन, कार्यक्रम के अध्यक्ष वैज्ञानिक कीर्ति कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सरोज चन्द्राकर ने आयोजनकर्ता निरंजना चन्द्राकर को महासमुनद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस आयोजन के माध्यम से सेन ने ओबीसी के आरक्षण सम्बंधित मिथ और सच्चाई को सबके सामने रखा। वहीं वैज्ञानिक कीर्ति कश्यप ने सभाज में भागीदारी बढ़ाने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में जागेेश्वरी चन्द्राकर, रजनी रानी, अभिलाषा, भारती साहू, वर्षा रायचुरा, किरण इसरली, उषा रायचुरा, खोमिन ध्रुव, शांति साहू, सुनीता कन्नौजे, शैलेन्द्री कन्नौजे, यशोदा कन्नौजे, जागेश्वरी धीवर, भागा बाई की उपस्थिति सराहनीय रही।