महासमुन्द

पिछले साल की अपेक्षा इस साल हत्या और लूट के अपराध लगभग दोगुने हुए
31-Dec-2020 3:50 PM
पिछले साल की अपेक्षा इस साल हत्या और लूट के अपराध लगभग दोगुने हुए

रेप सहित अन्य अपराधिक मामलों में भी बढ़ोतरी 

कोरोना काल में भी बेहतर पुलिसिंग रही- एसपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 31 दिसम्बर।
जिले में पिछले साल की अपेक्षा इस साल हत्या और लूट के अपराध लगभग दोगुने हुए हैं। अनाचार सहित अन्य अपराधिक मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। 

पुलिस विभाग से मिली अपाराधिक तुलनात्मक जानकारियोंं के मुताबिक इस साल पुलिस की सबसे बड़ी सफलता यह है कि इस बार अपराधिक मामलों में तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई पिछले साल से काफी बेहतर है। कोरोना काल में भी पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध शराब और गांजे पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कोविड में व्यस्त होने के बाद भी 195 लोगों को 69 क्विंटल कीमत 9 करोड़ 86 लाख का गांजा व 1412 को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत 84 लाख रुपए है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में भी इस साल जिले की पुलिसिंग बेहतर रही है। वहीं आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। कोविड के चलते न्यायालय बंद होने के कारण इस वर्ष चालान पेश नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले साल 2021 में काफी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस रिकार्ड में इस साल हत्या का प्रयास व अनाचार के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है। साल 2019 में हत्या का प्रयास 6 था। इस साल यह आकड़ा बढक़र 11 हो गया है। इसमें 7 प्रकरण में 15 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष पर खोजबीन जारी है। इसके अलावा अनाचार के आकड़े भी इस साल बढ़े हुए हैं। पिछले साल यानी 2019 में 71 अनाचार के मामले सामने आए थे। इसी तरह इस साल नकबजनी और चोरी में थोड़ी कमी आई है। यह पुलिस विभाग के आकड़े कर रहे हैं। साल 2019 में 107 नकबजनी और 126 चोरियां हुई है। साल 2020 में नकबजनी 100 और 108 ही चोरी हुई है। इस पर पुलिस ने क्रमश: 42 व 21 प्रकरण तैयार कर 91 और 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आकड़ों पर यदि नजर डालें तो 1 जनवरी से 20 दिसम्बर 2020 तक जिले के थाना क्षेत्रों में 22 हत्या हुई है। इस अपराध में पुलिस की तफ्तीश जारी है। इसमें से 19 मामले की तफ्तीश पूरी हो गई है और 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन 15 प्रकरणों में 23 आरोपियों की गिरफ्तारी का चालान भी न्यायालय में पेश कर दिया है। सात मामले पुलिस के पास पेंडिग है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। कोरोना काल के कारण चालान पेश नहीं हो पाया है। तीन मामले ऐसे हैं, जिस पर तफ्तीश जारी है। एसपी का कहना है कि शेष मामलों में आरोपियों की खोजबीन जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले वर्ष 12 हत्याएं हुईं थीं। जिसमें से 9 प्रकरण में 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी भी 3 मामले पेडिंग है, जिसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news