महासमुन्द

फुलझर कलेवा में समूह की दिव्यांग महिलाएं बना रही छत्तीसगढ़ी व्यंजन
31-Dec-2020 3:52 PM
फुलझर कलेवा में समूह की दिव्यांग महिलाएं बना रही छत्तीसगढ़ी व्यंजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 31 दिसम्बर।
जिले के बसना जनपद पंचायत के अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर में स्थित फुलझर कलेवा में ज्योति महिला स्वसहायता समूह, अरेकेल की दिव्यांग महिलाओं ने बिहान योजनांतर्गत विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के साथ-साथ समोसा, कचौड़ी, बड़ा, चीला,  मिर्ची भजिया, डोसा, इडली, मुंगौड़ी, गुलगुला, भजिया, चाय सहित अन्य प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन बना रही हैं। महिलाओं ने फुलझर कलेवा की दीवालों पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकनृत्य आदि को विभिन्न रंगों के साथ उकेरा है। यहां लोग छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी निहारते हैं और तारीफ  करते हैं।

ज्योति महिला स्वसहायता समूह में 5 सदस्य हैं। इनके अध्यक्ष कुमारी देवांगन, सचिव श्याम बाई सिदार,  सदस्य सुमन साव, उकिया भोई एवं चन्द्रमा यादव शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष कुमारी देवांगन ने बताया कि जनपद पंचायत के अधिकारियों ने उन्हें बिहान योजना के बारें में जानकारी दी।

इससे प्रेरित होकर अपने सहयोगियों के साथ सपनों को साकार करने का मन बनाया। पिछले माह 11 नवम्बर को यहां फुलझर कलेवा का शुभारम्भ हुआ था। इसका संचालन समूह की महिलाएं हर रोज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक करती हैं। फुलझर कलेवा के संचालन होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और सफलता की राह खुल गई है। उन्होंने बताया कि यहां जनपद पंचायत, मनरेगा, पोस्ट ऑफिस, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण भी चाय नाश्ता किया करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news