महासमुन्द

मांगों को ले रोजगार सहायकों ने खोला मोर्चा
31-Dec-2020 3:54 PM
मांगों को ले रोजगार सहायकों ने खोला मोर्चा

महासमुन्द, 31 दिसम्बर। ग्राम पंचायत के सचिवों के बाद अब अपनी मांगों को लेकर पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बुधवार से चले गए हैं। रोजगार सहायक अपनी तीन मांगों को मनवाने के लिए मोर्चा खोला है। ये दोनों ही जिला मुख्यालय स्थिति तहसीलदार निवास के सामने हड़ताल पर बैठे है। 

रोजगार सहायक व सचिव अपने.अपने ब्लॉक मुख्यालयों में धरने पर हैं। सचिवों की मांगों पर अभी तक विचार सरकार ने नहीं किया हैए जिसके कारण वे हड़ताल पर डटे हुए हैं। वहीं पटवारियों ने आश्वासन के बाद अपना हड़ताल वापस ले लिया है। बुधवार को महासमुंद ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से रोजगार सहायक आंदोलन में शामिल हुए और कहा कि सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की अपील कर रहे हैं।  आंदोलनरत रोजगार सहायकों ने बताया कि वे पिछले 13.14 वर्षों से मनरेगा के तहत पंचायतों मेंं कार्य कर शासन की योजनाओं का क्रियान्वन अल्प मानदेय पर करते आ रहे हैं। ग्रेड पे निर्धारण कर नियमितीकरण प्रदान किया जाएए जिन पंचायतों को नगर निगम नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है वहां के रोजगार सहायकों को संबंधित निकाय में शामिल किया जाए या अन्य रिक्त ग्राम पंचायतों में सेवा पर रखा जाए। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news