महासमुन्द

बसपा के 50 कार्यकर्ता आप में शामिल
31-Dec-2020 3:55 PM
बसपा के 50 कार्यकर्ता आप में शामिल

महासमुन्द, 31 दिसम्बर। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के 50 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के नीतिगत विचारों से सहमत होकर पार्टी में प्रवेश किया। ये सभी काफी दिनों से आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव के संपर्क में थे। ज्ञात हो कि नगर पालिका महासमुन्द में आम आदमी पार्टी की एक पार्षद विजयी हुई हैं और पार्टी के पदाधिकारी आम लोगों की बुनियादी सुविधाओं की ओर ध्यान दे रहे हंै। आगामी समय में आम आदमी पार्टी विधानसभा सहित जिले में बिजली, पानी, सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के अधिकारियों को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रहे हंै और  पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से जिले के पदाधिकारियों को लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। कल आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में मधु यादव, जिला भागवत प्रसाद साहू, लुकेश्वर सेन, भीखम साहू, जागेश्वर ध्रुव, जागेश्वर यादव, भुनेश्वर प्रसाद साहू, सुुरेंद्र कुमार साहू, खेम लाल जलक्षत्री, श्रवण कुमार ध्रुव सहित अन्य शामिल हंै। इस दौरान आप के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, भूपेंद्र चंद्राकर, अभिषेक जैन, संजय यादव उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news