महासमुन्द
अवैध रूप से धान का भंडारण, 2 पर कारवाई, 55 बोरा धान जब्त
03-Jan-2021 7:42 PM
![अवैध रूप से धान का भंडारण, 2 पर कारवाई, 55 बोरा धान जब्त अवैध रूप से धान का भंडारण, 2 पर कारवाई, 55 बोरा धान जब्त](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1609683148_1608554618_1593157936G_LOGO-001.jpg)
महासमुन्द, 3 जनवरी। कल राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 2 प्रकरणों पर 55 बोरा धान अर्थात (22 क्विंटल) धान जब्त किए गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम कोल्दा निवासी मुकेश कुमार से 30 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम रेमड़ा निवासी दयाल सिंह से 25 बोरी धान जब्त कर कार्रवाई की गई।
अब तक जिले में कुल 176 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 9148 बोरा धान अर्थात 3659.2 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं।
जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है।