राजनांदगांव

किसान सम्मेलन-पत्रकारवार्ता 10 तक
04-Feb-2021 4:14 PM
किसान सम्मेलन-पत्रकारवार्ता 10 तक

राजनांदगांव, 4 फरवरी। किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चरणबद्ध किसान सम्मेलन और पदयात्रा आंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शहीद अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने किसान सम्मेलन-पत्रकारवार्ता अपने ब्लॉक में कांग्रेसजनों के साथ मिलकर 10 फरवरी के पूर्व अनिवार्य रूप से संपन्न करावें।

जिलाध्यक्ष कोठारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से किसानों के समर्थन में रही है। कतिपय विघ्नसंतोषी आंदोलन में घुसकर उपद्रव कर अन्नदाताओं को बदनाम करने का खेल खेल दिए। जिससे किसान नेताओं पर अपराध दर्ज किए गए हैं। किसानों में हताशा न आ पाए। जिसके लिए कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है। जिसके तहत जिले के सभी ब्लॉकों में 10 फरवरी तक किसान सम्मेलन पत्रकारवार्ता फिर 10 से 20 फरवरी तक जिला स्तर पर पदयात्रा कर आम जनता से किसान आंदोलन हेतु समर्थन जुटाएंगे, उसके बाद प्रदेश स्तरीय आंदोलन में भाग लेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news