महासमुन्द

कलेक्टर ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज
09-Mar-2021 4:48 PM
कलेक्टर ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज

महासमुन्द, 9 मार्च। कलेक्टर डोमन सिंह ने कल शाम जिला अस्पताल के टीकाकरण सेंटर में कोविड.19, वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। कलेक्टर श्री सिंह ने इससे पहले 08 फरवरी को पहला डोज लगवाया था। इस तरह आज 28 दिन पूर्ण होने पर कोविड वैक्सीन सेंटर पहुंचकर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को उन्होंने टीकाकरण केन्द्र में सेवाएं दे रही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

कलेक्टर ने कहा कि कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। कोविड से बचाव के लिए यह टीका वरदान है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि पात्र हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केन्द्र में आकर टीका लगवा सकते हैं। कोविड से सुरक्षा के लिए यह टीका वरदान है। सरकार के निर्देशानुसार 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों तथा विशेष सूचीबद्ध बीमारियों के साथ 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news