महासमुन्द

महासमुन्द पुलिस ने दी महिलाओं को सुरक्षा का तोहफा
09-Mar-2021 5:02 PM
महासमुन्द पुलिस ने दी महिलाओं को सुरक्षा का तोहफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 9 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कल महासमुन्द पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा का तोहफा दिया है। इसके तहत जिले के किसी भी हिस्से में फंसी या फिर असुरक्षित महसूस कर रही महिलाओं को तत्काल पहुंचकर उनके घर या गंतव्य तक महासमुन्द पुलिस छोड़ कर आएगी। इस पहल की शुरुआत सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। 

कोतवाली परिसर में आयोजित महिला जागरुकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने शक्ति टीम के नंबर की लॉन्चिंग की। जिससे जिले में सभी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके तहत 9479290095 टोल फ्री नंबर की शुरुआत की गई। साथ ही समारोह में उपस्थित एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि महिलाएं डायल 100 व 112 के साथ 1090 नंबर से भी महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ ले सकती हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिले की सभी पुलिस अधिकारियों का परिचय कराया और कहा कि मैं जिले में इतनी शक्तियों के साथ काम करता हूं।  वहीं एसपी ने अपनी मां के बारे में भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मां द्वारा दी गई शिक्षा से ही सभी भाई.बहन आज फस्र्ट क्लास अफसर बन पाए हैं।

शक्ति टीम की लॉन्चिंग के बाद कोतवाली परिसर के नवनिर्मित संवेदना कक्ष का भी एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने उद्घाटन किया। यह कक्ष महिलाओं के लिए बनाया गया है। जिसमें कई महिलाएं थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने आती हैं। यहांं महिलाएं अपनी बात महिला अधिकारी व कर्मचारी से बेहिचक कह पाएंगी। इसके साथ ही कोतवाली परिसर से महिला जागरुकता के लिए अंजोर रथ को रवाना किया गया। इसके साथ ही महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालीं, ताकि महिलाएं अपने व अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हों। इस अवसर पर 7 दिवसीय अभिव्यक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहरी क्षेत्र में अटल आवास, झुग्गी झोपड़ी बस्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू हिंसा, छेडख़ानी, लैंगिक उत्पीडऩ, साइबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, आत्म रक्षार्थ व पीडि़त क्षतिपूर्ति योजनाओं की जानकारी विशेषज्ञ द्वारा दी जाएगी। साथ ही इससे संबंधित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 10 मार्च को चौकी टुहलु क्षेत्र में मानव तस्करी, कैरियर काउंसलिंग, स्वास्थ्य. स्वच्छता, टोनही निवारण, नशा मुक्ति व पीडि़त क्षतिपूर्ति की जानकारी दी जाएगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news