महासमुन्द

विवाह के लिए अब एक महीने और इंतजार करना होगा
09-Mar-2021 5:03 PM
विवाह के लिए अब एक महीने  और इंतजार करना होगा

महासमुन्द, 9 मार्च। कोरोना काल में जो विवाह नहीं कर पाए हैं उन्हें विवाह के लिए अब एक महीने और इंतजार करना होगा। आगामी 12 अप्रैल के बाद ही विवाह का मुहूर्त है। खरमास लगने के कारण एक महीने और देरी हो रही है। इसलिए 14 मार्च से खरमास लगेगा, जो 12 अप्रैल तक रहेगा। इसलिए इस बीच मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। खरमास में केवल पूजा, पाठ व सतसंग का आयोजन किया जाता है। 

अंबेडकर चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पं. हेमंत त्रिवेदी ने बताया कि 13 को शनि अमावस्या है और 14 से खरमास शुरू होगा। इसी बीच 21 मार्च से होलाष्टक भी लगेगा जो 28 मार्च तक चलेगा। जबकि खरमास का समापन 12 अप्रैल को होगा। खरमास के चलते खरीदी व मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। वैसे भी 23 मार्च 2020 के बाद से शहनाई बजना बंद हो गया है। 12 अप्रैल के बाद मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। मुहूर्त की पहली शादी 25 अप्रैल से शुरू होगी जो जुलाई तक चलेगी। पंडित जी के मुताबिक साल के 12 अमावस्या में शनि अमावस्या का अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। इस दिन नदियों में स्नान व जरुरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्र दान करने और शनिदेव को तिल व तेल आदि चढ़ाकर पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। फाल्गुन कृष्ण शनिवार के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, साध्य योग, नाग कारण व कुंभ राशि के चंद्रा की साक्षी अमावस्या होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news